सारस न्यूज़, वेब डेस्क।
पूर्णिया से एक अहम प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर पुलिस वर्दी में रील बनाना एक महिला थानाध्यक्ष को भारी पड़ गया। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी स्पष्ट निर्देशों के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्णिया थाना क्षेत्र की महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस वर्दी में रील बनाकर पोस्ट कर रही थीं। यह गतिविधि पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी SOP (Standard Operating Procedure) के खिलाफ पाई गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। साथ ही जिले के सभी पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे इस प्रकार के आचरण से बचें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि वर्दी की गरिमा बनाए रखना हर कर्मी की जिम्मेदारी है और सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी तय नियमों के दायरे में रहकर ही किया जाना चाहिए।इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में एक स्पष्ट संदेश गया है कि अनुशासन और नियमों से समझौता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
