• Thu. Mar 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उत्पाद विभाग किशनगंज की टीम ने शराब पीने व बेचने के आरोप में 19 व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

मध निषेध अधिनियम के तहत उत्पाद विभाग टीम के द्वारा किशनगंज शहर की विभिन्न चेक पोस्ट पर शराब पीने व शराब तस्करी के विरुद्ध जांच अभियान चलाई गई। जांच अभियान के दौरान एमजीएम रोड से दो बोतल बियर के साथ दो युवक व दोबारा शराब पीने में एक युवक को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया। तीनो गिरफ्तार युवक का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कर कर मध्य निषेध अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। साथ ही शहर के अन्य स्थानों पर जांच के दौरान शराब पीने के आरोप में 16 व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *