Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज नगर क्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह को ले राष्ट्रीय पर्व समिति की बैठक आयोजित, नगर क्षेत्र के सूचीबद्ध 36 संंस्थानों में समयानुसार फहराए जाएंगे राष्ट्रीय तिरंगा।

सारस न्यूज, किशनगंज।

74वां गणतंत्र दिवस के मौके के पावन अवसर पर नगर पंचायत ठाकुरगंज क्षेत्र के 36 से अधिक सरकारी व गैर- सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय तिरंगा फहराया जाएगा। उक्त बातों की जानकारी राष्ट्रीय पर्व  समिति के अध्यक्ष सह बीडीओ सुमित कुमार ने आदर्श मध्य विद्यालय ठाकुरगंज के प्रांगण में आयोजित राष्ट्रीय पर्व समिति के बैठक में देते हुए कहीं। उन्होंने बताया कि 74वां गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर ठाकुरगंज नगर में झंडोत्तोलन की शुरुआत प्रातः 09 बजे से प्रखंड मुख्यालय में झंडोत्तोलन के साथ होगा और 10:40 बजे गांधी मैदान ठाकुरगंज में समापन होगा। उन्होंने बताया कि नगर में स्थित विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों, कॉलेज, सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन की समय सारणी निर्धारित करते हुए ऐतिहासिक गांधी मैदान में झंडोत्तोलन कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई हैं। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सरकारी व निजी विद्यालय के प्रधानों के संग बैठक आयोजित कर गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाने को ले भी तैयारी की जा रही है।बीडीओ सुमित कुमार ने बताया कि सभी स्थलों पर राष्ट्रीय पर्व समिति के सभी सदस्यों का मन्तव्य लेकर झंडोत्तोलन के लिए समय सारणी का निर्धारण किया गया है।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने झंडोत्तोलन से सम्बंधित कई सुझाव भी दिए। इस मौके पर राष्ट्रीय पर्व समिति के सचिव सह आदर्श मध्य विद्यालय ठाकुरगंज के प्रधानाध्यापक अब्दुल हमीद, थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु, अपर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह, सूबा बाई कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापिका संध्या कुमारी, सहायक शिक्षक शंभु रजक के अलावे अन्य संस्थानों के अधिकारी व विद्यालयों के शिक्षकगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *