चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठीकाटोली वार्ड-04 में सड़क निर्माण कंपनी की मनमानी से ग्रामीण परेशान, बरसात में घरों में घुस रहा पानी।

सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही से ठीकाटोली वार्ड-04 के ग्रामीणों को पिछले दो साल से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। छोटी-मोटी बरसात में ही सड़कें टूट-फूट जाती हैं, पानी घरों में घुस जाता है और गांव का मुख्य संपर्क मार्ग इतना खराब हो चुका है कि बाइक या साइकिल भी मुश्किल से निकल पाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी अपनी मनमानी कर रही है, जबकि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

सड़क निर्माण में लापरवाही, एम्बुलेंस तक नहीं पहुंच पाती

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के नाम पर कंपनी ने काम तो शुरू किया, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। नतीजा यह है कि बस्ती में एम्बुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी नहीं पहुंच पातीं। “हम जिल्लत की जिंदगी जी रहे हैं। कोई सुनने वाला ही नहीं है,”

इन ग्रामीणों ने जताई नाराजगी:
मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद सईदुर्रहमान, शेर आलम, एमडी जलालुद्दीन, मोहम्मद इलताफ, मोहम्मद नशीर, मोहम्मद शाकिर

ये ग्रामीण पिछले दो वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि सड़क का निर्माण गुणवत्ता के साथ पूरा हो और बरसात में होने वाली परेशानी दूर हो।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराने और सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है, ताकि उन्हें इस परेशानी से राहत मिल सके। ग्रामीण उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी आवाज सुनी जाएगी।

यदि आपके क्षेत्र में भी ऐसी कोई समस्या है, तो आप हमें जानकारी और साक्ष्य के साथ भेज सकते हैं। सारस न्यूज़ आपकी आवाज़ को प्रशासन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *