• Tue. Mar 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज में दूसरे दिन 71 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पर्चा। अब तक 129 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

आठवें चरण के तहत आगामी 24 नवंबर को प्रखंड ठाकुरगंज में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया के दूसरे दिन 71 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल किया। दो दिन में अब तक 129 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया गया है। उक्त बातों की जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सुमित कुमार ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन 71 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। सर्वाधिक 46 नामांकन ग्राम पंचायत सदस्य के पद के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन मुखिया के लिए 05, पंचायत समिति सदस्य के लिए 05,  ग्राम कचहरी पंच के लिए 08 एवं सरपंच के लिए 07 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उन्हें प्रखंड में कुल छह में से पांच पदों के लिए नामांकन लिया जा रहा है। जिला परिषद सदस्य पद के लिए अनुमंडल कार्यालय किशनगंज में नामांकन पर्चा दाखिल लिया जा रहा है। बीडीओ ने बताया कि वार्ड सदस्य पद के लिए सर्वाधिक 75 , पंच सदस्य पद के लिए19 तथा मुखिया के लिए 13, सरपंच पद के लिए 10 व पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 12 कुल 129 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

उन्होंने कहा कि नामांकन कार्य में भीड़ को कंट्राल के लिए नामांकन पर्चा दाखिल करने से पूर्व नाम निर्देशन पत्र को ठीक से फिलअप करने के लिए सभी पदों के लिए 05 हेल्प डेस्क काउंटर बनाए गए हैं। अभ्यर्थी से पहले हेल्प डेस्क में नाम निर्देशन पत्र जांच करा लिया जाता हैं उसके बाद उन्हें नॉमिनेशन के लिए काउंटर जाने की अनुमति दी जाती हैं ताकि नॉमिनेशन काउंटर में अनावश्यक भीड़ न लगे और नॉमिनेशन कार्य सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति चुनाव लड़ना चाहते हैं उनका राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नामांकन लिया जाएगा। नामांकन कार्य के दौरान प्रखंड परिसर में एक पद के लिए अभ्यर्थी व उसके साथ प्रस्तावक को ही प्रवेश दी जा रही थी। वहीं नामांकन कार्य में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीपीआरओ राजेश कुमार, बीईओ सुनैना कुमारी, बीसीओ अभिराम सिंह, बीएओ राजेश कुमार, पीओ मनरेगा सुशील कुमार सिंधु, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ संजय कुमार आदि अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे है। वहीं नामांकन कार्य को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सीओ ओमप्रकाश भगत व ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मोहन कुमार पुलिस दलबल के साथ नामांकन स्थल में मुस्तैद दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *