सारस न्यूज़, अररिया।
अररिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जनता दरबार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सुनना और त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की शिकायतें जैसे भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े, आपराधिक मामलों से जुड़ी समस्याएं, और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए गए।
पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता से कार्य करेगा। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित रहे।