• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फांसीदेवा में जिला किसान खेत मजदूर तृणमूल कांग्रेस ने निकाली विजय रैली


विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

खोरीबाड़ी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से तीन कृषि बिलों की वापसी की घोषणा से राज्य के किसानों, मजदूरों में खुशी है। वहीं वामपंथी संगठन और इससे जुड़े यूनियन के लोगों में भी उत्साह का माहौल है। लोग रैली निकाल कर खुशी का इजहार कर रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला किसान खेत मजदूर तृणमूल कांग्रेस की ओर से फांसीदेवा में से मजदूरों ने बैनर और झंडे के साथ विजय रैली निकाली गई। यह रैली फ़ांसीदेवा के जतिननगर बालिका विद्यालय से फांसीदेवा बीडीओ कार्यालय पहुंचने के बाद संपन्न हुई। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से तीन कृषि बिलों को वापस लेने की खुशी में किसान आंदोलन के समर्थन में नारे लगाए गए। लोगों ने इसे किसान व मजदूर एकता की जीत बताया। रैली में शामिल लोग क्षेत्र के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया। इस दौरान आसमान छूती महंगाई, बेरोजगारी पर रोक लगाने की मांग सरकार से की। महंगाई पर लगाओ लगाम नहीं तो होगा चक्का जाम, मजदूर विरोधी श्रम कानून वापस लो आदि नारे भी लगाए गए। वहीं जिला किसान खेत मजदूर के अध्यक्ष अमर सिन्हा ने कहा किसान बिल वापस होने से किसानों का आंदोलन सफल हुआ है । उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस बात का भी दुख है कि किसान आंदोलन करने के दौरान कई किसान शहीद हुए है। सभी को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में शांति पूर्ण ढंग से किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। बावजूद निहत्थे किसानों को अपनी गाड़ी से रौंद दिया गया। उनके लिए प्रधानमंत्री जी ने न तो श्रद्धांजलि दी और न ही खेद, दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा कि अब जो भी किसानों के लिए बिल बने, उसमें किसानों के विचारों को अवश्य सरकार ले, उन्हें नजर अंदाज न करे। इस मौके पर दार्जिलिंग जिला तृणमूल कांग्रेस के चेयरमैन आलोक चक्रवर्ती, जिला किसान खेत मजदूर तृणमूल के अध्यक्ष अमर सिन्हा, फांसीदेवा प्रखंड -1अध्यक्ष काजोल घोष, फ़ांसीदेवा प्रखंड -2 अध्यक्ष ऐनुल हक, किसान अध्यक्ष अताउल रहमान, महिला अध्यक्ष वरती सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *