• Sat. Feb 28th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी प्रखंड तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से जरूरत मंद एक महिला को सौपीं गई व्हीलचेयर

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, बंगाल।

खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी प्रखंड तृणमूल युवा कांग्रेस की ओर से रविवार को खोरीबाड़ी प्रखंड के पानीटंकी स्थित गंडोगोल जोत इलाके की निवासी रिंकू साह को व्हीलचेयर सौंपी गयी। इस संबंध में खोरीबाड़ी प्रखंड तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने बताया कि पानीटंकी के गंडोगोल जोत इलाके की निवासी रिंकू साह अपनी टूटी हुई व्हीलचेयर के सहारे चल फिर रही थी। इसकी सूचना मिलते ही रविवार को गंडोगोल जोत इलाके में उसके घर जाकर रिंकू साह को व्हीलचेयर प्रदान किया गया। साथ ही पार्टी की ओर से हर संभव सहायता करने का आश्वासन भी दिया गया। वहीं नई व्हीलचेयर पाकर रिंकू और उनके परिवार वालों ने खोरीबाड़ी प्रखंड तृणमूल युवा कांग्रेस के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इस मौके पर खोरीबाड़ी प्रखंड युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह, खोरीबाड़ी प्रखंड तृणमूल छात्र परिषद के अध्यक्ष अरिजीत देवनाथ, कृष्णा राय, अमृत मंडल, बिक्की जायसवाल व बंटी जायसवाल सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *