Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारत ने 8वीं बार जीता अंडर 19 एशिया कप, फाइनल में श्रीलंका को दी मात

भारतीय अंडर-19 टीम एशिया कप चैम्पियन बन गई है. उसने शुक्रवार को दुबई में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को डीएलएस मेथड ते तहत 9 विकेट से मात दी। इसके साथ ही जूनियर टीम इंडिया ने रिकॉर्ड 8वीं बार अंडर-19 एशिया कप पर कब्जा जमाया। भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला हारने के बाद टूर्नामेंट में जोरदार वापसी की और फाइनल में श्रीलंका को धूल चटाई।

फाइनल मुकाबले की पहली पारी में बारिश ने खलल डाला और मैच को 50 ओवरों से घटाकर 38 ओवरों तक सीमित करना पड़ा। 38 ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 106 रन बना पाए। 32वें ओवर तक श्रीलंका ने 7 विकेट गंवा दिए थे।

भारतीय टीम के लिए स्पिनर विकी ओस्टवाल और कौशल तांबे ने कुल 5 विकेट लिए। डकवर्थ लूईस नियम के अनुसार भारतीय टीम को 38 ओवरों में 102 रनों का लक्ष्य मिला। भारतीय पारी की भी शुरुआत खराब रही और पहला विकेट 8 रन के स्कोर पर ही गिर गया था। हरनूर सिंह सिर्फ 5 रन बनाकर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यसिरु रोड्रिगो का शिकार बने। इसके बाद ओपनर अंगकृष रघुवंशी (56) और शेक रशीद (31) ने 96 रनों की नाबाद साझेदारी कर भारत को 8वीं बार एशिया कप का विजेता बना दिया।

1989 से लेकर अब तक 9 बार अंडर-19 एशिया कप खेला गया है, जिसमें से 8 बार भारत ने खिताब अपने नाम किया है।
एशिया कप विजेता अब तक
1989: भारत
2003: भारत
2012: भारत और पाकिस्तान (शेयर)
2013: भारत
2016: भारत
2017: अफगानिस्तान
2018: भारत
2019: भारत
2021: भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *