Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष सुशांत गोप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

Jul 15, 2021

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, किशनगंज, 14-Jul-2021

भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक जिला अध्यक्ष सुशांत गोप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर, कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई. आज की बैठक में किशनगंज जिला प्रभारी मनोज सिंह ,बिहार प्रदेश संगठन महामंत्री सुशील चौधरी जी एवं माननीय विधान पार्षद सह बिहार प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल जी मुख्य वक्ता के तौर पर अपना वक्तव्य देते हुए, संगठन के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, और पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर मजबूत बनाने हेतु चर्चा किये, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कोरोना काल में टीकाकरण हेतु किए गए उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। आज के कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री राजेश गुप्ता जी ने किया, और धन्यवाद ज्ञापन आज के कार्यक्रम प्रभारी पंकज कुमार साहा उर्फ मानू जी जिला उपाध्यक्ष ने किया।

आज की जिला कार्यसमिति की बैठक में जिला के पदाधिकारी ज्योति कुमार सोनू जी, लखन पंडित जी, नवीन झा जी, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी जय किशन प्रसाद कुशवाहा अधिवक्ता, कौशल झा जी,संजय पोद्दार जी ,कोषाध्यक्ष हरि अग्रवाल जी, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह जी, श्री कृष्ण दुबे जी , चौदह मंडल के अध्यक्ष में गौरव गुप्ता, किसलय सिन्हा, पंचानंद साह, दर्प लाल सिंह, पुशलाल सिंह, सपन कुमार सिन्हा,रविदास,राहुल भारती, प्रमोद कुमार सिन्हा, किशनगंज नगर मंडल अध्यक्ष कुमार विशाल उर्फ डब्बा जी, नगर महामंत्री अरविंद मंडल, भाजयुमो के जिला अध्यक्ष गणेश झा, राकेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, मनोज तिवारी,महिला मोर्चा की दुर्गा स्वर्णकार, लता मोदी जी, अनुपम ठाकुर,आशा कुमारी, खोशी देवी जी,राजेश करनानी जी, अमित सिंह, अरुण सिंह जी,अनिल महाराज जी, किसान मोर्चा अध्यक्ष बिजली सिंह जी, अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष मशकूर आलम जी, महामंत्री फारुक आलम जी,अधिवक्ता अजित कुमार जी, अधिवक्ता सह बहादुरगंज विधान सभा प्रभारी गौतम पोद्दार जी, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मिथिलेश मिश्रा जी, मयंक कुमार, सहित अनेक कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!