Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

लंदन में आयोजित आइडियाज फॉर इंडिया कान्फ्रेंस में बोले तेजस्वी- हमें संविधान में निहित मूल्यों को करना होगा मजबूत।

सारस न्यूज एजेंसी, पटना।

एसीबीएफ और ब्रिज इंडिया की ओर से लंदन में आयोजित आइडियाज फॉर इंडिया कान्फ्रेंस को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संबोधित किया। तेजस्वी ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में हमें संविधान में निहित मूल्यों को मजबूत करना होगा। इसके लिए और भी सख्त कदम उठाने होंगे। उन्होंने लोकतंत्र, विपक्ष और भारत के भविष्य पर अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ आचार-विचार प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया।

तेजस्वी ने अपने संबोधन में अनिवासी और प्रवासी भारतीयों के साथ आने वाले वर्षों में भारत के भविष्य पर भी चर्चा की। कार्यक्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, माकपा नेता सीताराम येचुरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और राजद प्रवक्ता मनोज झा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने शनिवार को बताया कि तेजस्वी 22 मई को विश्व प्रतिष्ठित कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कैंब्रिज साउथ एशिया फोरम के तत्वावधान में आयोजित भारत में विपक्ष की राजनीति का भविष्य विषय पर आयोजित परिचर्चा को भी संबोधित करेंगे।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव लंदन गए हैं। बीते बुधवार को ही वह रवाना हुए हैं। रविवार को तेजस्वी फिर संबोधित करेंगे। कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कैंब्रिज साउथ एशिया फोरम के तत्वावधान में आयोजित भारत में विपक्ष की राजनीति का भविष्य विषय पर अपनी बात रखेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

error: Content is protected !!