चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रधानमंत्री ने केरल में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

Oct 17, 2021

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री श्री पिनराई विजयन से बात की और राज्य में भारी बारिश तथा भूस्खलन के कारण पैदा हुई स्थिति पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने केरल में भारी बारिश और भूस्खलन से हुई लोगों की मौत पर भी गहरा दुख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला में कहा;
“केरल के सीएम श्री @vijayanpinarayi से बात की और केरल में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण पैदा हुई स्थिति पर चर्चा की। अधिकारीगण घायलों और प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं। मैं सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।
यह दु:खद है कि केरल में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण कुछ लोगों की मौत हुई है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *