चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज का कुल आंकड़ा 121.06 करोड़ के पार पहुंचा

Nov 27, 2021 #कोविड-19

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

पिछले 24 घंटों में 73.58 लाख से अधिक कोविड रोधी टीके लगाए गए
स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.34 प्रतिशत है
बीते 24 घंटों में 8,318 नये मामले सामने आए
भारत में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,07,019 है
साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर (0.88 प्रतिशत) पिछले 13 दिनों से एक प्रतिशत से नीचे बनी हुई है

पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 73,58,017खुराकें देने के साथ ही भारत ने 121.06 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके लगाने की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। आज सुबह सात बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 1,21,06,58,262 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच गया है। टीकाकरण की इस सफलता को 1,25,40,268 सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *