केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा फैलाई जा रही उन खबरों को सिरे से खारिज किया है, जिनमें दावा किया गया था कि दो-पहिया (टू-व्हीलर) वाहनों पर टोल टैक्स लगाया जाएगा।
गडकरी ने एक ट्वीट में लिखा कि ऐसा कोई भी निर्णय सरकार ने लिया ही नहीं है और यह खबरें पूरी तरह से भ्रामक हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि दो-पहिया वाहनों को पहले की तरह ही टोल टैक्स से छूट जारी रहेगी।
📢 महत्वपूर्ण
कुछ मीडिया हाऊसेस द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ…
उन्होंने कहा कि बिना जांच-पड़ताल के ऐसी अफवाहें फैलाना और सनसनी फैलाना स्वस्थ पत्रकारिता का उदाहरण नहीं है। गडकरी ने इस तरह की खबरें फैलाने की कड़ी निंदा की है।
मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे इस तरह की अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें और आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।
सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

Leave a Reply