चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पश्चिम बंगाल से शराब का सेवन करके आ रहे 14 व्यक्तियों को उत्पाद विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार।

Nov 24, 2023 #किशनगंज

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

मध्य निषेध अधिनियम के तहत किशनगंज शहर के विभिन्न चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग के द्वारा शराब का सेवन करने वाले एवं शराब तस्करों के विरुद्ध जांच अभियान चलाई गई। शहर के विभिन्न चेक पोस्ट फरीमगोला, रामपुर, देवी चौक, गलगलिया चेकपोस्ट पर जांच अभियान के दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से शराब का सेवन करके आ रहे कुल 14 व्यक्तियों को शराब सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वही गिरफ्तार कर सभी 14 व्यक्तियों को उत्पाद विभाग के द्वारा न्याय हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *