बीरबल महतो, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।
ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित गुदड़ी बाजार से एक महिला को 05 लीटर देशी शराब के साथ एएसआई सिकंदर प्रसाद ने गिरफ्तार किया है। महिला फुलमनी मुर्मू पति स्व बुधन किस्कू को जब्त शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना के एएसआई सिकंदर प्रसाद को स्टेशन रोड स्थित गुदड़ी बाजार के मछली हट्टी भेजा गया और घटनास्थल पर महिला को शराब के साथ पकड़ने में सफलता मिली। गिरफ्तार महिला फुलमनी मुर्मू (उम्र 55 वर्ष) दोगच्छी गांव की निवासी हैं जिसे किशनगंज कारा भेजने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही हैं।
