चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी से नीलगाय बरामद, बरामदके पश्चात उक्त नीलगाय की हार्टअटैक से हुई मौत

Apr 25, 2022 #नीलगाय

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

खोरीबाड़ी : भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के खोरीबाड़ी इलाके में रविवार को एक नीलगाय देखा गया। हालांकि कुछ समय पश्चात उक्त नीलगाय की हार्टअटैक से मौत हो गई। घोषपुखुर वन विभाग द्वारा मृत नीलगाय को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु बंगाल सफारी भेजा गया। बताया गया जब स्थानीय लोगों ने नीलगाय को घूमते देखा तो तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही घोषपुकुर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान नीलगाय को देखने के लिए काफी संख्या में भीड़ इक्कठा हो गई। वहीं कुछ देर पश्चात उक्त नीलगाय मूर्छित हो गया। वन विभाग कर्मी द्वारा चेक गया तो नीलगाय की मौत हो चुकी थी। इसके बाद मृत नीलगाय को घोषपुखुर वन विभाग कार्यालय ले जाया गया । डिपुटी रेंजर अधिकारी बलबीर सिंह ने कहा आवश्यक कार्यवाही के बाद मृत नीलगाय को पोस्टमार्टम के लिए बंगाल सफारी भेजा गया। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि नीलगाय नेपाल से आई है या किसी और जगह से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *