• Sat. Jan 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

600 बोतल कफ सिरप व 5000 प्रतिबंधित टेबलेट के साथ आरोपित महिला गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

खोरीबाड़ी थाना की पुलिस ने भारत -नेपाल व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी स्थित गंडोगोलजोत इलाके से 600 बोतल अवैध कफ सिरप व पांच हजार प्रतिबंधित टेबलेट के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला का नाम ज्योति छेत्री है। वह खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के गंडोगोलजोत की निवासी है।

इसकी जानकारी शनिवार को दार्जिलिंग जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण प्रकाश ने दी। उन्होंने संवादाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि खोरीबाड़ी, नक्सलबाड़ी व फांसीदेवा थाना की पुलिस ने करीब दो महीने के भीतर 1300 ग्राम ब्राउन शुगर,100 किलो से अधिक गांजा व 1400 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप और दस लाख नकद के साथ 60 तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अबतक 10 लाख रुपए भी सीज किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा शुक्रवार की रात खोरीबाड़ी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गंडोगोलजोत इलाके की निवासी ज्योति छेत्री की घर में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान पुलिस को उसके घर में और गड्ढे से 600 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप और 5000 से अधिक टेबलेट जब्त किया गया। उन्होंने पुलिस को इसकी गुप्ता सूचना 15 दिन पहले ही मिली थी कि उक्त आरोपित महिला इस करोबार को लंबे समय से अंजाम दे रही है। लेकिन पुलिस को शुक्रवार की हत्थे चढ़ी।

आरोपित महिला पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद शनिवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। यहां से अदालत ने आरोपित महिला को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *