चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी में सीविट जानवर की मौत।

Dec 27, 2025

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: शुक्रवार सुबह खोरीबाड़ी के मधुआबाड़ी इलाके में एक सीविट जानवर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों ने बिल्ली जैसे दिखने वाले इस जानवर को इलाके में घूमते हुए देखा था। बाद में पता चला कि जानवर गंभीर रूप से बीमार था और ठीक से चल-फिर नहीं पा रहा था। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को दी।

हालांकि, टुकरिया झार फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही जानवर की मौत हो गई। बाद में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की टीम ने मृत जानवर को बरामद किया। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के सूत्रों के अनुसार, मृत जानवर एक जंगली सीविट था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *