• Sun. Mar 8th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 8 मार्च 2026, रविवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन धन और समृद्धि के संकेत लेकर आया है। कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपका आत्मविश्वास आपको आगे बढ़ने की ताकत देगा। कोई नया काम शुरू करने का विचार बन सकता है, जो भविष्य में लाभ देगा। घर में मेहमानों का आना-जाना रहेगा और माहौल खुशहाल रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम में लापरवाही से बचना चाहिए।

वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रशंसा हो सकती है। आपके कामों की सराहना होगी और सम्मान मिलने की संभावना है। छोटी यात्रा का योग बन सकता है। किसी की कही-सुनी बातों पर तुरंत विश्वास न करें। आपकी कला और प्रतिभा लोगों को प्रभावित करेगी। भाग्य का साथ मिलेगा और कई काम आसानी से पूरे होंगे।

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आय और खर्च के बीच संतुलन बनाकर चलना जरूरी रहेगा। कुछ परिस्थितियां परेशानी दे सकती हैं, लेकिन समझदारी से आप उन्हें संभाल लेंगे। कहीं बाहर जाने पर कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में निर्णय सोच-समझकर लें। नई कोशिशों में सफलता मिलने की संभावना है।

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। काम में सफलता मिल सकती है, लेकिन मौसम के कारण स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। धन के मामले में ईमानदारी से चलना ही लाभदायक रहेगा। कोई बनता हुआ काम अटक सकता है, इसलिए धैर्य रखें। विदेश में पढ़ाई की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है। पुराना लेन-देन भी पूरा हो सकता है।

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में हल्की-फुल्की तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए गुस्से से बचें। कोई वादा करने से पहले सोच-समझ लें। जरूरी कामों को टालना नुकसानदायक हो सकता है। धन के मामलों में सावधानी रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आध्यात्मिक विचार मन को शांति देंगे।

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज जोखिम भरे कामों से दूरी बनाकर रखना ही बेहतर रहेगा। कोई सरकारी काम जो लंबे समय से अटका था, आज पूरा हो सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर जल्दी भरोसा न करें। परिवार में कोई शुभ कार्यक्रम हो सकता है जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान और पहचान मिलने के संकेत हैं।

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए फैसले लेने में सफल रहेंगे। किसी सरकारी योजना में निवेश लाभदायक हो सकता है। वाहन से जुड़ा खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखें।

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज कुछ विरोधी आपके कामों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें मात दे देंगे। व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर पड़ेगा। किसी पुराने तनाव से राहत मिल सकती है। संतान के करियर को लेकर चिंता रह सकती है। आंखों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और धन के लेन-देन में सावधानी बरतें।

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपकी मधुर वाणी लोगों को प्रभावित करेगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और नौकरी से जुड़ा प्रस्ताव भी आ सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। परिवार में प्रेम और एकता बनी रहेगी। संपत्ति खरीदने का विचार भी मन में आ सकता है।

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। आपके कामों की सराहना होगी और पहचान बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण डील अंतिम समय में अटक सकती है, इसलिए धैर्य रखें। समय और धन का सही उपयोग करना जरूरी होगा। कुछ लोग मित्र बनकर भी नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।

कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। ऑनलाइन काम करने वालों को विशेष सफलता मिल सकती है। व्यापार में अटकी हुई डील पूरी हो सकती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छी खबर से हो सकती है। पिता के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है, इसलिए संयम से बात करें। वैवाहिक जीवन में धैर्य रखना जरूरी होगा। अपनी गलती स्वीकार करना रिश्तों को मजबूत बनाएगा और परिवार में फिर से मधुरता आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *