• Sun. Mar 15th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आनंदमार्ग जागृति स्कूल में वार्षिक खेलकूद का हुआ आयोजन

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

शनिवार को नगर स्थित आनन्दमार्ग जागृति स्कूल में एक दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ आनंद मार्ग प्रचारक संघ के जिला भुक्ति प्रधान सुमन भारती ने फीता काटकर किया। खेलकूद प्रतियोगिता में स्कूली नन्हें-मुन्हें बच्चों ने बड़ी उत्साह व उमंग के साथ प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए। खेलकुद प्रतियोगिता में म्यूजिकल चेयर, ऑरेंज रेस, 100 व 50 मीटर दौड़, पासिंग बॉल, स्कीपिंग, मैथमेटिकल रेस, फ्रॉग रेस आदि खेल विधाओं में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर जनकल्याण मंच के अध्यक्ष सिकंदर पटेल ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत किया। इस दौरान अतिथि के रूप में प्रो दिलीप कुमार यादव, अनिल महाराज, आचार्य लीलाधीशानंद अवधूत, शंभू राय, पारसनाथ महतो, प्रकाश मंडल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन राजा कुंडू ने किया। स्कूल के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता को सफल आयोजन में भानुप्रताप सिंह, राजेश्वर गणेश, बलाई सिंह, सुष्मिता कुमारी, सीता कुमारी, गोपाल मंडल, शुभम साहा, कृष्णा सरकार, सुभाष सिंह आदि ने महत्ती भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *