• Tue. Feb 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज थाना परिसर में जनता दरबार का हुआ आयोजन, जमीन सम्बंधित मामलों पर की गई सुनवाई।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज़, बहादुरगंज।

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बहादुरगंज थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहां जनता दरबार के दौरान जमीन सम्बंधित सात मामलों पर CI सतीश कुमार की मौजूदगी में सुनवाई की गई।

जानकारी देते हुए CI सतीश कुमार ने बताया कि जमीन सम्बंधित छोटे मोटे विवादों के निपटारे हेतु जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जहां थानाध्यक्ष, अंचलाधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में जमीनी विवादों की सुनवाई की जाती है। वहीं इसी कड़ी में आज थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जहां सात मामलों पर दोनों पक्षों की मौजूदगी में सुनवाई की गई एवं सभी मामलों पर अधिकारियों के द्वारा फैसला करते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाकर जीवन यापन व्यतीत करने की नसीहत दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *