• Wed. Mar 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बने सुपौल के युगल किशोर अग्रवाल।

सारस न्यूज टीम, पटना।

बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के चुनाव में सुपौल के युगल किशोर अग्रवाल को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इनका चयन सत्र 2022-24 के लिए किया गया है। चुनाव में राज्य भर से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। युगल किशोर अग्रवाल को कुल 2,812 वोट प्राप्त हुए, उनके विरोध में चुनाव लड़ने वाले दरभंगा के नीरज खेडिया को 1,932 मत मिले। चुनाव प्रक्रिया पिछले 15 दिनों से चल रही थी। इसके लिए प्रदेश के 31 जिलों में मतदान केंद्र बनाए गए थे।

युगल किशोर अग्रवाल पिछले दो सत्र से चुनाव लड़ रहे थे। परंतु उन्हें तीसरी बार में सफलता मिली। अध्यक्ष निर्वाचित होने पर राजधानी के मारवाड़ी सम्मेलन में उनका स्वागत किया गया। सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष कमल नोपानी, निर्मल झुनझुनवाला, रमेश कुमार गुप्ता, शशि गोयल, अंजनी सुरेका, सुनील मोर, राजेश सिकारिया एवं राजेश बजाज सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *