बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत अलताबारी गावं मे विगत आठ माह पूर्व शकील की फांसी के फंदे मे शव लटका अवस्था मे मिला था। जहाँ घटना के उपरांत सामाजिक स्तर से पंचायती कर मृतक के शव को कब्र मे दफ़न परिजनों के द्वारा कर दिया गया था। वहीँ सामाजिक स्तर पर किये गए पंचायती के बाद न्याय न मिल पाने की परिस्थिति मे मृतक शकील के परिजनों के द्वारा किशनगंज न्यायालय मे लिखित शिकायत दर्ज करवाकर न्याय की फरियाद लगाई गई थी।
जिसके तहत न्यायालय के निर्देश पर बहादुरगंज थाना मे थाना काण्ड संख्या 343/22 दिनांक 16/12/2022 धारा 302,306,201एवं 120 b के तहत काण्ड दर्ज कर लिया गया है। वहीँ इसी क्रम मे जिला पदाधिकारी के द्वारा जारी पत्र के आलोक मे आज मजिस्ट्रेट, पुलिस बल एवं चिकित्सीय दल की मौजूदगी मे अलताबाड़ी गावं स्थित कब्रिस्तान से मृतक शकील के शव के अवशेष को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल किशनगंज भेजवा दिया गया है।
संदर्भ मे जानकारी देते हुए मृतक शकील के परिजनों ने बताया की शकील को फांसी के फंदे मे टांगकर उनकी हत्या की गई है। जिसके तहत मृतक के परिजन न्याय की फरियाद लेकर किशनगंज न्यायालय मे आवेदन दर्ज कराकर दोषी पर कार्यवाही हेतु लिखित शिकायत दर्ज कराये है।
जहाँ आज मृतक शकील के शव के अवशेष को पोस्टमार्टम हेतु प्रशाशन के द्वारा भेजा गया है वहीँ मृतक के परिजनों मे अब न्याय मिलने की आश सी जगी है।
सारस न्यूज, बहादुरगंज/किशनगंज।

Leave a Reply