चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अचानक टला राज्यपाल का दौरा: किशनगंज में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थगित।

सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज में प्रस्तावित माननीय राज्यपाल का दौरा अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। जिला प्रशासन को प्राप्त आधिकारिक सूचना के अनुसार, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन, राज्यपाल बिहार का निर्धारित परिभ्रमण कार्यक्रम अब आगे की तिथि तक टाल दिया गया है।गौरतलब है कि इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया था और अधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए गए थे।हालांकि, अचानक कार्यक्रम स्थगित होने से तैयारियों में जुटे प्रशासनिक महकमे को राहत के साथ-साथ नई तिथि का इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि राज्यपाल के दौरे की नई तारीख की सूचना मिलने के बाद पुनः उसी स्तर पर तैयारियां सुनिश्चित की जाएंगी।फिलहाल प्रशासन अलर्ट मोड में बना हुआ है और अगली सूचना का इंतजार कर रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *