चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्राथमिक विद्यालय डुमरिया में बच्चों के बीच टाई और बेल्ट का वितरण, खिले बच्चों के चेहरे।

Apr 27, 2026 #वितरण

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

शहर के डुमरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय डुमरिया में छात्र-छात्राओं के लिए टाई एवं बेल्ट वितरण कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष सह वार्ड संख्या 30 की पार्षद दिपाली सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रधानाध्यापिका पुष्पांजलि कुमारी के विशेष सहयोग से सामग्री उपलब्ध कराई गई।

इस दौरान वार्ड पार्षद दिपाली सिंह ने अपने हाथों से नन्हे-मुन्ने बच्चों को टाई और बेल्ट का वितरण किया। नया टाई और बेल्ट पाकर स्कूली बच्चे अत्यंत प्रसन्न नजर आए। बच्चों के चेहरों की मुस्कान विद्यालय के प्रति उनके बढ़ते जुड़ाव को दर्शा रही थी।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद दिपाली सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का व्यक्तित्व विकास और अनुशासन भी जरूरी है, और यह छोटा सा प्रयास उन्हें स्कूल आने के लिए और अधिक प्रोत्साहित करेगा।

इस वितरण समारोह के दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पुष्पांजलि कुमारी, शिक्षक विजय कुमार, शिक्षिका काजल किरण, श्रमिष्ठा घोष और बबीता कुमारी मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *