चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज मे डिजीटल पेमेंट उत्सव के तहत एसएसबी ने चलाया जागरुकता अभियान।

Apr 28, 2023 #एसएसबी

सारस किशनगंज किशनगंज।

19वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के द्वारा भारत सरकार के डिजीटल पेमेंट उत्सव जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किए गया। शुक्रवार को  डिजिटल पेमेंट उत्सव कैंपेन के तहत एसएसबी के द्वारा चुरली पंचायत के लोधाबाडी गांव एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोधा में कमान्डेंट 19वीं वाहिनी के निर्देशन पर भारतीय स्टेट बैंक ठाकुरगंज के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सहायक कमांडेंट (संचार) सुनील कुमार ने कहा कि डिजिटल पेमेंट उत्सव का आयोजन डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन देने के लिए किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन 9 फरवरी से 9 अक्टूबर 2023 के दौरान एक व्यापक अभियान के रूप में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका आयोजन मुख्य रूप से देश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ाने और लोगों में इसके प्रति जागरूकता लाने के लिए किया जा रहा है। इसके लिए देश की बैंकों के साथ मिलकर नए नए जागरूकता पहलों को भी प्रमोट करना है। साथ ही देश में एक बेहतर डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को बढ़ावा देना भी इसके उद्देश्यों में शामिल है।

एसबीआई ठाकुरगंज के ब्रांच मैनेजर प्रकाश झा ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सभी से आग्रह करते हुए डिजिटल पेमेंट उत्सव कैंपेन को सफल बनाने में हर संभव मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने वित्तीय धोखाधड़ी के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया तथा ग्रामीणों एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोधाबाड़ी के बच्चों के द्वारा किए गए सभी सवालों का जवाब भी दिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय मुखिया वीरेन्द्र पासवान, उपनिरीक्षक शंभू शरण वैद्य, उपनिरीक्षक (संचार) दिनकर कुमार मिश्रा एवं अन्य बलकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *