• Thu. Apr 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी नगर निगम के मेयर की कार को बस ने मारी टक्कर, बाल – बाल बचे मेयर।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

एक निजी बस ने मेयर की कार को टक्कर मार दी है। आज सिलीगुड़ी के देशबंधुपाड़ा स्थित सुब्रत संघ के पास एक निजी बस ने मेयर की कार को टक्कर मार दी। इसके बाद बस को रोका गया। बाद में सिलीगुड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बस को अपने कब्जे में लिया। बताया गया है कि आज शाम मेयर गौतम देव सूर्यसेन कॉलेज में एक कार्यक्रम में शामिल होने गये थे। वहां से लौटने के दौरान एनजेपी मेन रोड पर एक बस ने मेयर की कार को टक्कर मार दी। जिसके चलते कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मेयर गौतम देव स्वस्थ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *