चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पश्चिम पाली चौक पर टोटो ने महिला को मारी ठोकर, महिला घायल।

Nov 25, 2023 #घायल

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज शहर के मोहिद्दीन पुर निवासी महिला सरवरी बेगम पश्चिम पाली चौक से अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार टोटो ने महिला को जोरदार ठोकर मार दी। जोरदार ठोकर की वजह से महिला सड़क पर गिर पड़ी। महिला बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा घायल महिला का उचित इलाज करते हुए हाय सेंटर अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *