चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज महिला थाना परिसर में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र का हुआ आयोजन, दो मामले का हुआ निष्पादन।

Nov 26, 2023

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज मुख्यालय स्थित महिला थाना परिसर में महिला थाना अध्यक्ष विनीता कुमारी एवं राहत संस्था के सचिव डॉक्टर फरजाना बेगम की अध्यक्षता में पुलिस परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवाद से संबंधित कुल पांच मामले पहुंचे। वही इस दौरान महिला थाना अध्यक्ष विनीता कुमारी एवं राहत संस्था के सचिव डॉक्टर फरजाना बेगम के द्वारा दो मामले का निष्पादन कर दिया गया। बाकी बचे मामले को अगले शनिवार परामर्श केंद्र में आने के लिए कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *