चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज नगर में महिला भक्तों ने निकाली दीप यात्रा, दीपों महोत्सव के साथ की गई भव्य आतिशबाजी।

Jan 22, 2024

सारस न्यूज, किशनगंज।

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर ठाकुरगंज नगर क्षेत्र में महिलाओं की एक जत्था ने दीप महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में दीपक लिए नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। इस मौके पर पूर्व विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल, पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। दीप यात्रा के दौरान लोगों में अलग उत्साह और उमंग देखने को मिली। दीपों महोत्सव के साथ भव्य आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान रामभक्तों ने भगवान श्री राम के भजन गाकर लोगों में जोश पैदा कर दिया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से महाआरती की। इस दौरान भगवान राम की स्तुति, हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। वहीं मेरे झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे- जैसे भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। इस यात्रा में सामूहिक रूप से राम भक्त नाचते गाते चल रहे थे। कुल मिलाकर देखें तो हर तरफ माहौल राममय है। चाहे वह घर हो, बाजार हो, वाहन हो सब पर सजे, टंगे रामलाला से संबंधित पताका मिल जाएंगे। पग-पग पर सिर्फ सियाराम की चर्चा हो रही है। राम से बढ़कर कोई दूसरा नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *