चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को ले श्रीराम जानकी मंदिर में भव्य आयोजन को ले जोरों पर चल रही है तैयारी।

Jan 20, 2024

सारस न्यूज, किशनगंज।

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामभक्तों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। ठाकुरगंज नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सभी मंदिरों में भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसी क्रम में नगर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में भव्य रामायण पाठ के लिए स्टेज एवं भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं। मंदिर को फूलों से सजाए जा रहे हैं। बिजली की भी सजावटें हो रही हैं। मंदिर जाने के मार्ग को बंगाल के कारीगरों द्वारा आर्टिफेसियल फूलों से सजाए जा रही हैं। मंदिर एवं इनके परिसर क्षेत्र में भगवा ध्वज से सजाया गया है। दैनिक जागरण परिवार ठाकुरगंज द्वारा भी रविवार को संध्या 6 बजे दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर भी सारी तैयारी puरी कर ली गई हैं।वहीं 22 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटे श्रीराम भक्त ठाकुरगंज के अमित कुमार सिन्हा, अनिल महाराज, शिवशंकर महतो, सन्नी झा, अमृत मंडल आदि ने बताया कि समाज के सहयोग से रामभक्तों ने बताया कि 500 वर्षों बाद ये जो सौभाग्यशाली दिन उनके जीवन में आने वाला है, उसके लिए श्रीराम जानकी मंदिर ठाकुरगंज में विशेष पूजा अर्चना के साथ भजन कीर्तन भी किए जाएंगे। भव्य रामायण पाठ आयोजित किए जाएंगे। दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत मंदिर प्रांगण में 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इनलोगों ने बताया कि 22 जनवरी को एक बार पूरा देश राममय होकर दिवाली मनाएगा। साथ ही हर घर जगमगा उठेगा क्योंकि सभी भगवान श्रीराम के आगमन को लेकर उत्सुक है। 22 जनवरी को मंदिर को भव्य तरीके से सजाई जा रही है। प्राण प्रतिष्ठा के समय मंदिर में भजन कीर्तन के साथ बड़ी एलईडी पर अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दिखाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *