चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसएसबी 12वीं बटालियन के जवानों ने नेपाल एपीएफ के साथ चलाया संयुक्त गश्ती अभियान।

Dec 11, 2022 #एसएसबी

सारस न्यूज, किशनगंज।

भारत नेपाल सीमा पर तैनात 12वीं बटालियन एसएसबी की (एफ) कंपनी फतेहपुर टेढ़ागाछ के जवानों ने सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने के साथ ही असामाजिक गतिविधियों को रोकने एवं तस्करी की घटनाओं की रोकथाम हेतु रविवार की सुबह नेपाल एपीएफ के जवानों के साथ संयुक्त गश्ती अभियान निकाला। फतेहपुर कंपनी के सहायक सेनानायक शतपौल शर्मा के निर्देश पर सब इन्सपेक्टर शैलेश कुमार के नेतृत्व में एसएसबी के अन्य जवानों के द्वारा नेपाल एपीएफ के सब इन्सपेक्टर इन्द्र प्रसाद एवं अन्य जवानों के साथ संयुक्त रुप से फतेहपुर सीमा पर पिलर संख्या 150/1 से 152 तक गश्ती अभियान चलाया गया। सब इन्सपेक्टर शैलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आपसी समन्वय एवं सहयोग की भावना को सुदृढ करने के साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, सीमा क्षेत्र का जायजा लेने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। जिससे दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध और मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *