चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज स्थित वेदांता हॉस्पिटल के आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉक्टर तारा श्वेता आर्या पर लगा गंभीर आरोप।

Oct 10, 2023 #किशनगंज

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज शहर के डे-मार्केट स्थित वेदांता हॉस्पिटल के आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉक्टर तारा श्वेता आर्या पर लगा गंभीर आरोप, शादी के बाद हर महिला मां सुनने को तड़पती है, यह ताजा मामला किशनगंज जिले का जहां पिछले 5 वर्षों से 2 महिला ने किशनगंज जिले के प्रसिद्ध आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉक्टर तारा श्वेता आर्य से इलाज करवा रही थी। जिनके लिए अभी तक एक मरीज का 5 लाख तो दूसरे मरीज का 8 लाख रुपए खर्च कर चुकी है। दो बार आईवीएफ भी कर चुकी है। लेकिन सफल नही रही। मरीज का कहना है कि डॉक्टर तारा श्वेता आर्य नर्सिंग होम में समय कम देती है। ठीक से समय नहीं दे पाती है। उनका जो हेल्पर है वह मरीज को समय देता है। जिसके कारण इलाज ठीक से नहीं होता है। और दवाई भी उनके जान पहचान के दुकान से ही लेने को जोड़ दिया जाता है। उनका जो असिस्टेंट है वही सारा दवाई लिखता है। मरीज का कहना है कि डॉक्टर तारा श्वेता आर्य ठीक से इलाज नहीं करती है। इलाज के नाम पर पैसा थकती है।

आज जब डॉक्टर तारा श्वेता आर्या से मिलने दो महिला पहुंची तो उनके बाउंसर द्वारा उनसे अभद्र व्यवहार किया। उन्हें बाहर निकाल दिया गया। उसके बाद आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉक्टर तारा श्वेता आर्या के पति डॉक्टर वेद आर्या ने परिजनों से बात कर समझा बूझकर माहौल को शांत कराया। जब कुछ पत्रकारों ने डॉक्टर तारा श्वेता आर्या से बात करने की कोशिश की तो उनके बाउंसर उन तक पत्रकारों को पहुंचने नहीं दिया। उसके बाद डॉक्टर वेद आर्या जब पत्रकारों के सामने आए तो कुछ पत्रकार ने उनसे सवाल किया। उनके जो नर्सिंग होम पर उंगली उठाए जा रहा है। लेकिन कुछ भी कहने से वह इनकार कर दिया और पत्रकारों के साथ डॉक्टर तारा श्वेता आर्या के बाउंसर द्वारा अभद्र व्यवहार की गई, मरीज का भाई का कहना है कि प्रशासन द्वारा इन पर कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *