चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

शराब तस्करी मामले में सुखानी पुलिस ने 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में

Jul 28, 2021

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज सर्किल अंतर्गत सुखानी थाना में दर्ज शराब तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने मंगलवार को तड़के सुबह छापेमारी कर कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपियों में 4 महिलाएं भी शामिल हैं। इस बाबत जानकारी देते हुए सुखानी थानाध्यक्ष शिव कुमार प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की सुबह पहली कार्रवाई ठाकुरगंज पुलिस के सहयोग से पावर हाउस के समीप की गई,जिसमें आरोपियों के एक रिश्तेदार के घर में छुपे होने की जानकारी मिली थी। मामले में कांड संख्या 15/21 के आरोपी राजेश कुमार साह, पिता रामप्रकाश साह, विशाल कुमार साह, पिता राजेश कुमार साह, गीता देवी पति राजेश कुमार साह को मौके से गिरफ्तार किया गया।वहीं दूसरी कार्रवाई सालगुड़ी के समीप पौआखाली पुलिस के सहयोग से की गई, जिसमें कांड संख्या 5/21 के आरोपी लखिया पति मो0 जमील, सोनी बेगम पिता मो0 जमील, मुन्नी देवी उर्फ फुलमुनि टुड्डू पति शंकर उर्फ बबलू हेम्ब्रम को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को मेडिकल जांचोपरांत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं उपरोक्त कार्रवाई में पौआखाली थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां, एएसआई संजय कुमार यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *