चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

हृदय गति रुक जाने से ठाकुरगंज थाना में पदस्थापित 45 वर्षीय महिला चौकीदार की आकस्मिक निधन

Jul 19, 2021

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज

ठाकुरगंज थाना में पदास्थापित महिला चौकीदार गीता देवी (उम्र 45 वर्ष) का रविवार की बीती रात हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। महिला चौकीदार की असामायिक मृत्यु की खबर सुनते ही ठाकुरगंज सर्किल क्षेत्र में पदस्थापित पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गयी। ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार की देर रात्रि गीता देवी का स्वास्थ अचानक खराब हो गया। महिला चौकीदार की क्रिटिकल पोजिशन को देखते हुए आनन फानन में उनके परिजनों ने चिकित्सक बुलाकर इलाज कराया।उसके बाद भी उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाया और वे कुर्लीकोट गांव स्थित अपने निवास स्थान में दम तोड़ दी। वे अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री के साथ भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। सोमवार को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। श्री कुमार ने बताया कि वे विगत दस वर्षों से अधिक समय से अपने पति की मौत के बाद ठाकुरगंज थाना में महिला चौकीदार के रूप में कार्यरत थी। उन्होंने मृतका के संबंध में कर्तव्य के प्रति काफी संवेदनशील व सजग बताया। सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान, थानाध्यक्ष मोहन कुमार, कुर्लीकोट थानाध्यक्ष वेदानंद सिंह, गलगलिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार निराला, सुखानी थानाध्यक्ष शिव कुमार प्रसाद आदि सहित सर्किल क्षेत्र के अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान एवं थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने दु:ख की इस घड़ी में मृतका के परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए हर सभंव विभागीय सहयोग करने का आश्वासन दिया और परिजनों को ढांढ़स बंधवाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *