चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

19 वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज की ओर से फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत दौड़ का आयोजन किया गया

Aug 21, 2021

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

19 वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज की ओर से फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत दौड़ का आयोजन किया गया। भारत सरकार के अभियान के अनुसार फिट इंडिया फ्रीडम रंग का आयोजन 19 वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के द्वारा 13 तारीख से 2 अक्टूबर तक यानी गांधी जयंती के तक प्रतिदिन यह अभियान चलाया जाएगा। एसएसबी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में शामिल सभी अधिकारी एवं जवान को अभियान में शामिल सभी एक्टिविटीज को अपनी दिनचर्या में शामिल करने हेतु प्रेरित किया गया है। जिससे शारीरिक प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत हो जो कोविड-19 महामारी के समय अति आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *