सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
नक्सलबाड़ी: दार्जिलिंग जिला पुलिस के अधीन नक्सलबाड़ी थाना परिसर में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इस दौरान आग लगने से जब्त की गई कई मोटरसाइकिलें जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नक्सलबाड़ी थाने के पीछे खड़ी जब्त मोटरसाइकिलों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि जब्त की गई कई मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही नक्सलबाड़ी पुलिस कर्मी और स्थानीय लोगों ने सबसे पहले आग को बुझाने का कोशिश किया। बाद में नक्सलबाड़ी दमकल की एक इंजन मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। आग लगने के कारणों की वजह पता नहीं चल सका है। हालांकि नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि नक्सलबाड़ी थाना परिसर के दोनों तरफ स्कूल और अस्पताल है। अच्छा हुआ समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। जिससे एक बड़ी हादसा टल गई है।
