सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।
दुधऔंटी पंचायत अंतर्गत ग्राम घस्सीकुड़ा (नियर गरीबनवाज चौक) निवासी मोहम्मद इस्माइल (उम्र लगभग 50 वर्ष, रंग सांवला) रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। वे रोज की तरह सुबह अपने टोटो (बैटरी चालित वाहन) से काम के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटे।
परिजनों के अनुसार, उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है। काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ यात्रियों ने टोटो बुक कर खोरीबाड़ी होते हुए बिधाननगर जाने की बात कही थी। बताया जा रहा है कि वे लोग समूह लोन लेने के उद्देश्य से गए थे। टोटो बुक कराने वाले यात्री और उनका परिवार सकुशल अपने घर लौट आए हैं, लेकिन चालक मोहम्मद इस्माइल अब तक घर नहीं पहुंचे हैं।
परिजन व स्थानीय लोग लगातार तलाश में जुटे हैं। आम जनता से अपील है कि यदि किसी को मोहम्मद इस्माइल या उनके टोटो वाहन के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें या नजदीकी थाना को सूचित करें।
संपर्क नंबर:
📞 9973339992
📞 7973161848
परिवार ने प्रशासन से भी शीघ्र कार्रवाई और खोजबीन तेज करने की मांग की है।
