• Fri. Feb 27th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

शराब पीने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार, दो बोतल बीयर के साथ दो अन्य पकड़े गए।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज जिले में शराब तस्करों और शराब पीने वालों के विरुद्ध उत्पाद विभाग का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न बिहार–बंगाल सीमा चेकपोस्ट पर कार्रवाई करते हुए शराब पीने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया।

वहीं दूसरी ओर ब्लॉक चौक क्षेत्र में छापेमारी के दौरान दो बोतल बीयर के साथ दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *