• Tue. Apr 14th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बड़ी कार्रवाई: किशनगंज थानाध्यक्ष के 5 ठिकानों पर SVU की छापेमारी।

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज के तत्कालीन और वर्तमान थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में कानून का शिकंजा कस गया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष सतर्कता इकाई (SVU) की टीम उनके विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है।

किशनगंज, पटना और छपरा सहित कुल 5 ठिकानों पर छापेमारी जारी है। अभिषेक रंजन पर 1 करोड़ 70 लाख 22 हजार रुपए की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। सदर थाना के ठीक पीछे स्थित उनके सरकारी आवास पर टीम सुबह से ही दस्तावेजों और संपत्तियों की बारीकी से जांच कर रही है। हालांकि उनका तबादला दूसरे जिले में हो गया था, लेकिन वे वर्तमान में किशनगंज में ही कार्यरत हैं।

इस छापेमारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। SVU की टीम बैंक खातों, निवेश के कागजात और अन्य कीमती सामानों को खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *