• Sun. Mar 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी पुलिस ने लाखों रुपये के ब्राउन शुगर के साथ तीन व्यक्ति को किया गिरफ्तार

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

खोरीबाड़ी : खोरीबाड़ी पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में सुनु देवनाथ (28 वर्ष) सौरव कुमार सपकोटा (33 वर्ष) और सूरज दहाल (42 वर्ष) शामिल हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खोरीबाड़ी पुलिस ने थाना क्षेत्र के उत्तर रामधनजोत स्कूल संलग्न इलाके में अभियान चलाकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तलाशी के क्रम में उनके पास से 50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। साथ ही नेपाली मुद्रा 55 हजार रूपये सहित चार मोबाइल व लैपटॉप बरामद किए गए। बरामद ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य करीब पांच लाख रुपये है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जब्त ब्राउन शुगर को नेपाल में तस्करी करने की योजना थी। लेकिन उससे पहले ही खोरीबाड़ी पुलिस ने ब्राउन शुगर को जब्त करते हुए तीनो आरोपियों को पकड़ लिया। शुक्रवार को तीनों आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *