सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
सिटी ऑटो को स्कूल बस ने टक्कर मार दी। जिसके चलते सिटी ऑटो की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा बुधवार को अस्पताल मोड़ इलाके की है। मृत महिला का नाम राखी विश्वास राय है। वह रवीन्द्रनगर की रहने वाली थी। महिला का तीन साल का एक संतान है। मिली जानकारी के अनुसार, सामने ही गृह प्रवेश था। इसलिए महिला अपनी बहन के साथ बाजार करने आई थी। तभी सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार सिटी ऑटो को स्कूल बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। तभी ये दर्दनाक हादसा हो गया।