• Tue. Feb 24th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सरकारी जमीन पर बोर्ड लगाने आए भूमि अधिकारियों ने नहीं लगाया बोर्ड।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सरकारी बोर्ड लेकर आये भूमि विभाग के अधिकारियों ने बोर्ड नहीं लगाया है। बतासी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन हड़पने की शिकायत काफी पुरानी है। कई बार शिकायतें भी आईं कि जमीन पर टिन की घेरा लगाकर कब्जा कर लिया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विभिन्न विभागों द्वारा जगह-जगह सरकारी जमीन के अधिग्रहण और सरकारी बोर्ड लगाने की प्रक्रिया की जा रही है, इसी तरह आज सरकारी बोर्ड लाकर स्वास्थ्य केंद्र के भूमि सर्वेक्षण का काम शुरू किया गया। बाद में भूमि विभाग के अधिकारियों को सरकारी बोर्ड लेकर लौटना पड़ा। इस मौके पर खोरीबाड़ी प्रखंड स्वास्थ्य पदाधिकारी सफीउल आलम, खोरीबाड़ी पंचायत समिति अध्यक्ष रत्ना राय सिन्हा, रानीगंज-पानीशाली ग्राम पंचायत प्रधान संताना सिंह, तापस मंडल मौजूद थे। इस संबंध में खोरीबाड़ी प्रखंड स्वास्थ्य पदाधिकारी सफीउल आलम ने कहा कि जमीन की जानकारी आज अस्पताल अधिकारियों को नहीं दी गयी, उन्होंने कहा कि जांच के बाद पूरे मामले की जानकारी दी जायेगी। उन्होंने कहा राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग की जमीन है, अतिक्रमण की शिकायत है और जमीन विभाग की रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *