सारस न्यूज़, अररिया।
भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 52वीं वाहिनी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप के नेतृत्व में सिकटी बॉर्डर आउटपोस्ट के एसएसबी जवानों ने नेपाल एपीएफ के साथ मिलकर संयुक्त गश्ती अभियान चलाया। सिकटी कैंप के कमांडर निरीक्षक केपी करुणेश ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान सीमा के पीलर संख्या 160 से 161 (पीपी 47) के बीच चलाया गया, जिसमें दोनों देशों के जवानों ने विभिन्न पगडंडियों, सड़कों और रास्तों पर गश्त की। यह गश्ती अभियान नियमित रूप से आयोजित किया जाता है, जिसमें दोनों देशों के सुरक्षाकर्मी समन्वय स्थापित कर अवैध गतिविधियों, तस्करी और असामाजिक तत्वों पर नज़र रखते हैं। गश्त के दौरान सीमा सुरक्षा से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों का भी आदान-प्रदान हुआ। इस मौके पर एसएसबी के मुख्य आरक्षी महेश कुमार सिंह, आरक्षी श्रवण कुमार, नरेन्द्र पाल और सुरेश पासवान मौजूद थे, जबकि नेपाल एपीएफ की ओर से निरीक्षक टिकमराम कठारिया, उप निरीक्षक देव बहादुर खडका, मुख्य आरक्षी शिरोमाली अले मगर और लीला थापा छेत्री सहित अन्य जवान शामिल थे।
एसएसबी व नेपाल एपीएफ ने बॉर्डर इलाके में की संयुक्त गश्ती।


















Leave a Reply