बीरबल महतो, सारस न्यूज़, किशनगंज।
ठाकुरगंज प्रखंड के भातगाँव पंचायत के मध्य विद्यालय ग़लगलिया में शुक्रवार को महिला अभिभावकों की एक सभा आयोजित कर विद्यालय शिक्षा समिति का गठन किया गया। संकुल समन्वयक गौरी शंकर सिंह के पर्यवेक्षण में तीन वर्ष के लिए गठित होने वाली इस समिति को विद्यालय संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी सौंपी गई है। शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति पर नजर रखने से लेकर छात्रोपयोगी योजनाओं के बेहतर कार्य के साथ कई महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व समिति के उपर है। पूर्व पंसस बद्री नारायण यादव की अध्यक्षता वाली 18 सदस्यीय इस समिति में अलग-अलग जातीय समूह से नौ महिलाओं का चयन सदस्या के रूप में किया गया। जबकि चुनी गई सदस्यायों में से एक सागरिका घोष को वोटिंग के जरिये सचिव के रूप में चयनित किया गया। जिसे वीएसएस के अध्यक्ष पिंकी गुप्ता ने माला पहनाकर नए सचिव का स्वागत किया और बधाइयां दी। समिति के गठन का नेतृत्वकर्ता के रूप में मौजूद प्रधानाध्यापक अर्जुन पासवान ने बताया कि यह चुनाव पारदर्शिता पूर्वक कराया गया है। साथ ही नव चयनित समिति की देख रेख में ही विद्यालय से संबंधित सभी कार्य निष्पादित होंगे। कहा कि शिवानी घोष, रानी देवी, इंदु देवी, रीना घोष, चांदनी देवी, पूजा देवी, निर्मला देवी और रीता देवी का चयन सदस्या के रूप में किया गया है। वहीं इस मौके पर वार्ड सदस्य रमेश सहनी, बबलू गोस्वामी, रामबाबू गुप्ता, उपसरपंच मुरारी सहनी सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।
