Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सुमित्रा रामविहार परिसर में 251 पेड़-पौधे लगाए गए

May 31, 2021

बीरबल महतो,ठाकुरगंज डॉट कॉम।
वैश्विक वर्तमान समय में महामारी कोरोना को देखते हुए नगर पंचायत के वार्ड नं चार के सुमित्रा रामविहार परिसर में आलोक सिंह के नेतृत्व में सभी समस्याओं का एक ही समाधान चलाओ वृक्षारोपण अभियान मुहिम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित उक्त कार्यक्रम में 251 पेड़-पौधे लगाए गए। उक्त अभियान में शामिल, सामाजिक कार्यकर्ता और सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पन्ना सिंह ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि आज कोरोना महामारी को फैलने में ऑक्सीजन की कमी मुख्य कारण रही है। जो कि बड़े पैमाने पर वृक्षों की कटाई से है। हमे अपने घरों में, सार्वजनिक या निजी स्थानों पर पेड़ लगाते रहना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि हम सबों को अपने व अपने परिजनों के जन्मदिन, विवाह,या मृत्यु पर याद में वृक्ष लगाना सबसे बड़ी सौगात होगी। पन्ना सिंह ने कहा कि वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर के युवाओं ने भी शामिल होकर इस कार्यक्रम को एक नया उत्साह देने व जनजागरण का काम किया है। उक्त अभियान आयोजनकर्ता आलोक सिंह ने कहा कि असल में यह पेड़-पौधे ही हमें प्रकृति के नजदीक लाते हैं और प्रकृति से जोड़ें रखते हैं। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम पौधों की संख्या में हर संभव वृद्धि लाएं और प्रकृति संरक्षण में अपना भूमिका तय करें। उन्होने कहा कि जिस तरह से वैश्विक स्तर पर पर्यावरण का नुकसान हो रहा है, पौधा लगाकर ही इससे निबटा जा सकेगा। पौधा की कमी से पहले ही काफी नुकसान हो चुका है। ऐसे में अब हर किसी को बिना देर किए हुए इस काम में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष यादव, अमित कुमार सिन्हा, पप्पू तिवारी, अतुल सिंह, राजा सिंह, आनंद गोस्वामी, संजीव झा, इंद्रजीत चौधरी, नीरज झा, अमरेश कुमार आदि शामिल हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!