चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसएसबी महानिदेशक रश्मि शुक्ला ने 19वीं वाहिनी मुख्यालय ठाकुरगंज का किया भ्रमण, लिया इंडो नेपाल सीमा का जायजा।

Apr 26, 2023 #एसएसबी

सारस न्यूज, किशनगंज।

बुधवार को एसएसबी महानिदेशक रश्मि शुक्ला ने 19वीं वाहिनी मुख्यालय ठाकुरगंज का भ्रमण किया। इस दौरान सर्वप्रथम 19वी वाहिनी के कमांडेंट मधुकर अमिताभ के द्वारा महानिदेशक रश्मि शुक्ला को पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन एवं स्वागत किया गया। इसके पश्चात कमांडेंट मधुकर अमिताभ के द्वारा वाहिनी मुख्यालय के समीप चुरली पंचायत में करीब 25 एकड़ प्रक्षेत्र में बनने वाले मुख्यालय के न्यू लोकेशन के बारे में समुचित जानकारी दी गयी।

इस दौरान एसएसबी के डीजीपी रश्मि शुक्ला ने नए मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया और समस्त बलकर्मियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत डीजीपी रश्मि शुक्ला ने वाहिनी के सभी बलकर्मियों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं को भी सुना। सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने को कहा ताकि वो अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा सके। इस मौके पर उन्होंने सभी अधिकारीयों एवं बलकर्मियों से सीमा पर कड़ी पहरेदारी करने का दिशा निर्देश दिया। साथ ही सीमा पर गैरकानूनी गतिविधियों पर रोकथाम के लिए भी दिशा निर्देश दिया। उन्होंने नेपाल बॉर्डर से सम्बंधित कई अहम जानकारियाँ भी प्राप्त किया। भ्रमण के दौरान एस पी आर्मड पुलिस फोर्स, जिला झापा नेपाल के साथ भी समन्वय स्थापित कर सीमा पर कार्य करने और समन्वय बढ़ाने पर चर्चा हुई। भारत नेपाल भ्रमण  के दौरान महानिदेशक रश्मि शुक्ला के साथ सीमान्त मुख्यालय सिलीगुड़ी के महानिरीक्षक अमित कुमार, क्षेत्रीय मुख्यालय रानीडांगा के उप महानिरीक्षक मंजीत सिंह पड्डा के साथ कमांडेंट मनोज कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी अनूप रोबा कछप, सहायक कमान्डेंट जय प्रकाश कुमार, सहायक कमान्डेंट (संचार) सुनील कुमार, सहायक कमान्डेंट (चिकित्सा) सुमित कुमार चौरसिया, सहायक कमान्डेंट एस ए सिकंदर सहित बल के सभी अधिनस्त अधिकारी एवं समस्त बलकर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *