Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

19वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के प्रांगण में राम नवमी के उत्सव का आयोजन।


सारस न्यूज, किशनगंज।

19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज के प्रांगण में स्थित सर्व धर्म स्थल में राम नवमी के उत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। इस मौके पर वाहिनी के कमांडेंट मधुकर अमिताभ द्वारा कन्या पूजन के साथ साथ वाहिनी और समस्त कार्मिकों के हितार्थ पूजा अर्चना की गई। राम नवमी का त्योहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है।

हिंदू धर्मशास्त्रों के अनुसार इस दिन मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। रामनवमी के त्योहार का महत्व हिंदु धर्म सभ्यता में महत्वपूर्ण रहा है। इस पर्व के साथ ही माँ दुर्गा के नवरात्रों का समापन भी होता है।
इस कार्यक्रम में उप कमांडेंट रविकान्त द्विवेदी, सहायक कमांडेंट, जय प्रकाश कुमार, निरीक्षक विजेंदर कुमार, निरीक्षक शंकर कुमार मंडल सहित एसएसबी के समस्त बल कर्मी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!