सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
घोषपुकुर चौकी की पुलिस ने सरकारी बस से 60 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम अमल बर्मन ,आत्मिक पांडे और उज्जवल शील हैं। उज्जवल शील दिनहाटा के, अमल बर्मन फालाकाटा के और आत्मिक पांडे मालदा के रहने वाले बताए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, बुधवार देर रात फांसीदेवा के घोषपुकुर मोड़ पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने गुप्त सुचना पर अभियान चलाया। इस दौरान सिलीगुड़ी से कोलकाता जा रही एक सरकारी यात्री बस को रोक कर तलाशी ली गई। जिसके बाद बस के केबिन में तीन ट्रॉली बैग से करीब 60 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य लाखों रुपये है। गांजा को कूचबिहार से तस्करी कर कोलकाता ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।